{"_id":"6a738eb7ab862cb3c4090c9a","slug":"you-can-enjoy-the-delicious-food-in-the-rail-coach-restaurant-ambala-news-c-36-1-amb1001-167384-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेल कोच रेस्त्रां में उठा सकेंगे जायके का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेल कोच रेस्त्रां में उठा सकेंगे जायके का लुत्फ
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने परिसर में स्थापित किया गया रेल कोच रेस्त्रां। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैंट रेलवे स्टेशन पर सुविधा शुरू, चाय 20 रुपये तो पनीर टिक्का, बटर मसाला 320 रुपये में मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेल यात्रियों और खाने के शौकीनों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे और वो भी कैंट रेलवे स्टेशन पर स्थापित रेल कोच रेस्त्रां में। रेल कोच रेस्त्रां में चुनिंदा और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके तहत खान-पान के मैन्यू में 265 प्रकार के अलग-अलग व्यंजन उपलब्ध हैं। इनमें चाय से लेकर शाही नॉनवेज और फास्ट फूड तक शामिल हैं। ये सभी आइटम जेब के अनुकूल दामों पर परोसे जा रहे हैं।
यदि सफर की शुरुआत से पहले यात्री गर्मागर्म चाय या कॉफी लेना चाहते हैं, तो साधारण प्लेन चाय 20 रुपये में उपलब्ध है, जबकि मसाला चाय के लिए 25 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा, नाश्ते के विकल्प के तौर पर 80 रुपये में एग भुर्जी (2 अंडे) और स्टार्टर्स में 320 रुपये की कीमत पर पनीर टिक्का बटर मसाला का स्वाद लिया जा सकता है।
रेल कोच के इस खास मैन्यू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों का ध्यान रखा गया है। जहां सादी तंदूरी रोटी महज 15 रुपये में मिल रही है, वहीं मिनी थाली सिर्फ 80 रुपये में उपलब्ध है। मांसाहारी भोजन में 80 रुपये में अंडे की भुर्जी से लेकर 595 रुपये में लजीज मटन रोगन जोश तक का विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन
तंदूरी वैज प्लैटर, पिज्जा और फास्ट फूड भी शामिल
पारंपरिक खानपान के साथ-साथ युवाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मैन्यू में फास्ट फूड का भी पूरा तड़का लगाया गया है। इसमें 370 रुपये का भारी-भरकम विभिन्न टिक्का, कबाब और शीतल पेय के साथ, विभिन्न प्रकार के पिज्जा, मोमोज, बर्गर, पास्ता, शेक और मिष्ठान भी शामिल किए गए हैं। इससे यात्रियों का सफर और अधिक स्वादिष्ट और यादगार बन सके।
कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में रेल कोच रेस्त्रां की सुविधा शुरू कर दी है। इस रेस्त्रां में 265 प्रकार के अलग-अलग व्यंजन परोसे जाएंगे। रेस्त्रां संचालक ने इसकी रेट सूची जारी कर दी है। एजेंसी को साफ व गुणवत्ता पूर्ण पौष्टिक खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल