{"_id":"6a40ebd25d0e56a95504cec7","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-barara-body-found-in-neighbor-s-house-in-ambala-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पड़ोसी युवक के मकान में मिला शव; कान-आंख से बह रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराड़ा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पड़ोसी युवक के मकान में मिला शव; कान-आंख से बह रहा था खून
Sun, 28 Jun 2026 03:09 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 28 Jun 2026 03:09 PM IST
सार
हत्या के आरोप लगाते हुए मृतक राहुल के बड़े भाई गौरव ने कहा कि उनकी तीन बहनें है और राहुल सबसे छोटा था। राहुल अविवाहिता था व दिहाड़ी मजदूरी करता था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाल्मीकि मंदिर के निकट पड़ोसी युवक के मकान में राहुल(25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मकान मालिक युवक ने ही मृतक के परिजनों को सूचना देकर भाग गया। मृतक की आंख पर चोट के निशान था और कान से भी खून निकल रहा था। मृतक के परिजनों ने राहुल के साथ रहने वाले युवकों पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। बराड़ा थाना प्रभारी राम करन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मृतक के साथ रहने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयानों पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हत्या के आरोप लगाते हुए मृतक राहुल के बड़े भाई गौरव ने कहा कि उनकी तीन बहनें है और राहुल सबसे छोटा था। राहुल अविवाहिता था व दिहाड़ी मजदूरी करता था। 27 जून की रात करीब 9:30 बजे घर पर बिल्कुल ठीक स्थिति में था। मोहल्ले के ही कुछ युवक उसे अपने साथ ले गए थे। उसके बाद राहुल पूरी रात घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन