फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   75-year-old woman falls from the fourth floor of Bhiwani Civil Hospital

भिवानी: नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे गिरी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मौके पर हुई मौत

Tue, 18 Aug 2026 04:44 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

मृतक महिला खजानी देवी के बेटे सुनील ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वे दो भाई और पांच बहन हैं। सभी शादीशुदा हैं। उसकी मां खजानी देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से घूमने के लिए निकली थी।

विज्ञापन
75-year-old woman falls from the fourth floor of Bhiwani Civil Hospital
भिवानी के नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे गिरी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ लॉबी में चौथी मंजिल से नीचे गिरने से मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला पास ही आजाद मोहल्ला की 75 वर्षीय खजानी देवी थी। हादसे की सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया। 
विज्ञापन


मृतक महिला खजानी देवी के बेटे सुनील ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वे दो भाई और पांच बहन हैं। सभी शादीशुदा हैं। उसकी मां खजानी देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से घूमने के लिए निकली थी। इसके बाद उन्हें इस हादसे के संबंध में पुलिस से जानकारी मिली। सुनील ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ अर्से से उसकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 
विज्ञापन




वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने महिला के वार्डों की तरफ जाने वाले बंद रास्ते की लॉबी से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी थी। जिसके बाद लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनोद गेट पुलिस चौकी की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि मृतका के बेटे सुनील के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed