Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmers submitted a memorandum addressed to the Irrigation Minister after the Bhiwani-Jhuppa distributary received no water for six months.
{"_id":"6a84316b600559baba038787","slug":"video-farmers-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-irrigation-minister-after-the-bhiwani-jhuppa-distributary-received-no-water-for-six-months-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में छह माह से पानी नहीं आने पर किसानों ने सिंचाई मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में छह माह से पानी नहीं आने पर किसानों ने सिंचाई मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भिवानी। उपमंडल के गांव सेहर, ढाणा और नांगल गांवों के दर्जनों किसान मंगलवार को लोहारू स्थित नहर विभाग कार्यालय पहुंचे और झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी की समस्या को लेकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम जेई सुधीर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने, नहर की साफ-सफाई करवाने तथा दिग्गी भरवाने की मांग की।
किसानों ने बताया कि झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में करीब छह माह से पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण उनकी फसलों पर संकट मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि इस संबंध में वे संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने कहा कि वर्तमान समय में फसलों को सिंचाई के लिए पानी की बेहद आवश्यकता है। यदि बरसात के मौसम में भी उन्हें नहर का पानी नहीं मिला तो उनकी फसलें खराब हो सकती हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने कहा कि झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी की नहर की साफ-सफाई भी लंबे समय से नहीं करवाई गई है। नहर में गंदगी एवं अन्य अवरोध होने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने विभाग से नहर की जल्द से जल्द सफाई करवाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।