Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The Bhiwani Municipal Employees' Union submitted a memorandum addressed to the Chief Minister, demanding the resolution of pending issues on the 13th day of the strike.
{"_id":"6a843184e5b29effe70985a7","slug":"video-the-bhiwani-municipal-employees-union-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-chief-minister-demanding-the-resolution-of-pending-issues-on-the-13th-day-of-the-strike-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी नगरपालिका कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हड़ताल के 13वें दिन उठाई लंबित मांगों के समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी नगरपालिका कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, हड़ताल के 13वें दिन उठाई लंबित मांगों के समाधान की मांग
भिवानी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल के 13वें दिन लोहारू नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से पूर्व में सहमति बनी मांगों को जल्द लागू करने तथा नगरपालिका कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उपप्रधान अनिल ने की।
संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों के कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर पहले भी आंदोलन किया था। 13 मई 2026 को संघ और सरकार के बीच हरियाणा निवास, सेक्टर-3, चंडीगढ़ में वार्ता हुई थी। वार्ता में संघ द्वारा दिए गए 22 सूत्रीय मांग-पत्र में शामिल 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
संघ के अनुसार सहमति के बाद सरकार की ओर से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था तथा मानी गई मांगों के पत्र 30 जून 2026 तक जारी किए जाने की बात कही गई थी। संघ ने कहा कि अभी तक सभी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी एवं असंतोष बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।