सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fire broke out in the kitchen of Chaat Bhandaar located at Rohtak Gate, but it was brought under control in time.

Bhiwani News: रोहतक गेट स्थित चाट भंडार की रसोई में भड़की आग, समय रहते पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the kitchen of Chaat Bhandaar located at Rohtak Gate, but it was brought under control in time.
रोहतक गेट स्थित विनोद चाट भंडार दूकान में लगी आग से उठता धुंआ। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रोहतक गेट स्थित एक चाट भंडार की रसोई में बुधवार दोपहर कढ़ाई में तड़का लगाने के दौरान अचानक आग भड़क गई जिससे चारों ओर धुआं फैल गया। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
Trending Videos

हालांकि चाट भंडार परिसर में मौजूद सुरक्षा उपकरणों की मदद से कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार रोहतक गेट स्थित विनोद चाट भंडार में बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रवि ने बताया कि रसोई में ऑर्डर मिलने के बाद कर्मचारी कढ़ाई में तड़का लगा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क गई और धुआं फैलने लगा। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने से आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed