{"_id":"6a04ca850c4f76044b00db79","slug":"a-young-man-was-kidnapped-from-school-held-hostage-in-a-shop-and-beaten-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151057-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल से युवक का अपहरण कर दुकान में बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल से युवक का अपहरण कर दुकान में बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। शहर के एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत युवक का मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े कथित रूप से अपहरण कर उसे उसकी ही किराना दुकान में बंधक बनाकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक की पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार और मारपीट की तथा दुकान के गल्ले से रुपये छीन लिए।
घायल दंपती को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालुवास गेट नई बस्ती निवासी अशोक कुमार ने जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि वह एक निजी विद्यालय में बतौर चपरासी कार्यरत है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग गाड़ी लेकर स्कूल पहुंचे और गार्ड से उसे बुलाने के लिए कहा। जैसे ही वह बाहर आया तो आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया।
अशोक कुमार के अनुसार आरोपी करीब 15 मिनट तक उसे गाड़ी में घुमाते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद उसे हालुवास गेट नई बस्ती स्थित उसकी पत्नी की किराना दुकान पर ले जाकर जबरन अंदर बंद कर दिया गया। आरोप है कि वहां कुछ अन्य युवकों को बुलाकर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई और दुकान में तोड़फोड़ की गई।
घायल महिला सोनिया ने भी पुलिस को अलग से लिखित शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी तथा दुकान के गल्ले से रुपये भी छीन लिए। साथ ही उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। दंपती के साथ हुई घटना की जांच सेक्टर-13 पुलिस चौकी और दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले को रुपयों के लेनदेन से जोड़कर भी जांच कर रही है।
Trending Videos