सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ward residents blocked the road to protest against illegal liquor sale.

Bhiwani News: अवैध शराब बिक्री के विरोध में वार्डवासियों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ward residents blocked the road to protest against illegal liquor sale.
बवानीखेड़ा में जाम लगातीं महिलाएं
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। ढाणी क्षेत्र में किरयाणा स्टोरों पर कथित रूप से अवैध शराब बेचे जाने के विरोध में बुधवार को वार्डवासियों ने रोष जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वार्ड की कई दुकानों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र की कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
Trending Videos

प्रदर्शन में शामिल पिंकी, लाजो, पूनम और कविता ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। सड़क जाम होने के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे शहर में अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वालों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में नाजायज शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed