सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A man sleeping on the footpath was crushed by a canter and died on the spot.

Bhiwani News: फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A man sleeping on the footpath was crushed by a canter and died on the spot.
विज्ञापन
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय रेलवे रोड के फुटपाथ पर मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे कैंटर ने फुटपाथ पर सो रहे अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कैंटर को बैक करते समय चालक की लापरवाही से हुआ।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार वैश्य महाविद्यालय के समीप रेलवे रोड के फुटपाथ पर करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सो रहा था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक कैंटर रेलवे स्टेशन की ओर गया। चालक को तोशाम रोड जाना था लेकिन वह गलती से स्टेशन रोड पर पहुंच गया। इसके बाद चालक कैंटर को बैक करते हुए लाला लाजपतराय चौक की तरफ लौटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान तोशाम रोड की ओर मुड़ने के लिए कैंटर को बैक करते समय फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति का सिर कुचल गया। अचानक हुए इस हादसे में व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी आवाज भी किसी तक नहीं पहुंच सकी। सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना बुधवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर घटना का खुलासा हुआ। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी दशरथ ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed