{"_id":"69ea01972999966f4107d46c","slug":"video-digvijay-chautala-statement-on-the-hisar-incident-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हिसार घटना को लेकर दिग्विजय चौटाला का आरोप,आज भी पुलिस ने किया पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हिसार घटना को लेकर दिग्विजय चौटाला का आरोप,आज भी पुलिस ने किया पीछा
हिसार घटना पर सियासत गरमाने लगी है। वीरवार को भिवानी पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब हिसार में बड़ी लड़ाई शुरू होगी। इसको लेकर वो अपने गांव, परिवार, पंचायतों, खापों व किसान संगठनों का समर्थन लेंगे। उन्होंने कहा कि आज भिवानी में भी पुलिस ने उनका पीछा किया।
हिसार में छात्र आंदोलन को लेकर जेजेपी नेताओं व पुलिस के बीच हुआ विवाद सुलझाने की बजाय उलझता और बढ़ता जा रहा है। साथ ही सियासत भी सुलगने लगी है। इसको लेकर जेजेपी 27 अप्रैल से हिसार में छात्र न्याय महापंचायत करने जा रही है। जिसका निमंत्रण देने जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी में बैठक लेने पहुंचे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 27 अप्रैल को हिसार में छात्र महापंचायत एक दो दिन की नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कुर्सी को हिलाने और सब सिखाने के लिए हम संगठित हो रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा जांच करवाने के बयान पर कहा कि दो गमले टूटने पर एफआईआर हो गई, पर बंदूक दिखाने पर अब तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का आदर करता हूं, पर वो पानी की गहराई मांपने की कौशिक ना करें। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आधी रात को छात्रों को उठाने वाली टीम को लीड करने वाला डीएसपी एसआईटी का हेड कैसे हो सकता है, ऐसे कैसे न्याय होगा। यहीं नहीं, दिग्विजय ने कहा कि आज भिवानी आते समय भी मेरा बिना नंबर की बुलेरो गाड़ियों ने पीछा किया। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी भिवानी को फोन पर शिकायत दी है। वो पुलिस की बिना नंबर व काले शीशे की गाड़ी थी, हम वीडियो बनाने लगे तो बामला गांव में घुस गए। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर दिग्विजय ने कहा कि केजरीवाल से औपचारिक मुलाकात हुई, भाजपा को खिलाफ हम मिलकर खड़े होंगे। अंत में किसान नेता राकेश टिकैत के बयान पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राकेश टिकैत की सलाह पर मैं मेरे गांव को इक्कठा करूंगा, खापों, पंचायतों व किसान संगठनों के पास जाऊंगा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए समर्थ मांगूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार एक है, आदित्य व सुनैना सहित परिवार के मुखिया रणजीत चौटाला ने हिसार घटना को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि गांव इकट्ठा करेंगे तो मैं मेरे सभी चाचा (अभय) ताऊओं को बुलाऊंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।