सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A young man died due to drowning while bathing in a pond.

Bhiwani News: जोहड़ में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning while bathing in a pond.
जुई के बाबा माइराम जोहड़ में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।
विज्ञापन
जूई। बाबा माइराम जोहड़ में बुधवार सुबह करीब 11 बजे नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 25 वर्षीय साहिल जूई का निवासी था। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को जोहड़ से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार साहिल नहाने के लिए बाबा माइराम जोहड़ में गया था।
Trending Videos

इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जूई थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव दोपहर करीब एक बजे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी बुलाकर जोहड़ का करीब तीन फीट पानी खाली करवाया गया ताकि युवक की तलाश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर राजेश और चांद ने युवक के शव को जोहड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता सन्नी के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed