फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Aarti from Bhiwani won the bronze medal in the shot put event

Bhiwani News: शॉटपुट स्पर्धा में भिवानी की आरती ने जीता कांस्य पदक

Wed, 19 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Aarti from Bhiwani won the bronze medal in the shot put event
भिवानी। भीम खेल स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय 59वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-19 आयुवर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में भिवानी की आरती ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

रेवाड़ी की अंजली प्रथम और फतेहाबाद की हेमा द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 2590 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
भिवानी में लड़कों की मुक्केबाजी और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हो रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने की। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने मुक्केबाजी के दो प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर बाउट शुरू करवाई। भीम स्टेडियम पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने सांसद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद सांसद ने मुक्केबाजी और एथलेटिक्स के प्रतिभागियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 मुक्केबाजी में खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले : लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग के 20 किलोग्राम भारवर्ग में सिरसा के हार्दिक ने 5-0 के स्कोर से जीत हासिल की। इसी भारवर्ग में करनाल के जसविंद्र ने 3-2 के स्कोर से मुकाबला जीता। 32 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के रूपेंद्र ने 5-0, जींद के कार्तिक ने 3-2, पानीपत के मंजीत ने 5-0 और रोहतक के तजेश ने 6-5 के स्कोर से अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed