फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Digvijay targets government over sports facilities; says, "Chief Minister, wake up from your slumber

Bhiwani News: खेल सुविधाओं पर दिग्विजय ने सरकार को घेरा, बोले- नींद से जागो मुख्यमंत्री

Wed, 19 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Digvijay targets government over sports facilities; says, "Chief Minister, wake up from your slumber
भीम खेल स्टेडियम में खेल सुविधा की कमी के बारे में ​खिलाड़ियों से बातचीत करते दि​ग्विजय सिंह चौ - फोटो : 1
भिवानी। कॉमनवेल्थ खेलों में देश को सबसे ज्यादा पदक दिलाने वाले भिवानी जिले में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सोमवार देर शाम भीम स्टेडियम का दौरा कर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्टेडियम की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नींद से जागें, हिंदू-मुस्लिम से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह राजनीतिक बात नहीं बल्कि उस मिट्टी की बात है जो सोना उगलती है और ऐसा तभी होगा जब सरकार की नीयत ठीक होगी। उन्होंने कहा कि जिस स्टेडियम ने लंबे समय से देश और तिरंगे का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी दिए हैं उसकी आज यह स्थिति है। ऐसे बदहाल स्टेडियम में खिलाड़ी कैसे तैयार होंगे और अग्निवीर बनने की तैयारी कैसे होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के खिलाड़ियों के पदक दिखाकर गर्व जताते हैं जबकि खेल बजट गुजरात को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने फोन पर उपायुक्त भिवानी से भी बात की और जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार की योजना के संबंध में जानकारी ली।
भाजपा नेताओं की ओर से कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी हरियाणा को खेल सुविधाओं के अभाव में नहीं मिलने और इसके लिए पूर्व की कांग्रेस व इनेलो सरकारों को जिम्मेदार ठहराए जाने के बयानों पर भी दिग्विजय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी कमियों का ठीकरा दूसरों पर न फोड़े। जब पहले नहीं हुआ तो लोगों ने दूसरे दलों को चुना था। अब भाजपा को चलता करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल धर्म और जाति के सहारे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed