{"_id":"6a84b6fc982e8054b2036fb4","slug":"jhuppa-distributary-dry-for-six-months-farmers-threaten-protest-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155623-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छह माह से सूखी झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छह माह से सूखी झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में जेई सुधीर को ज्ञापन सौंपते किसान।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू। झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में करीब छह माह से पानी नहीं आने और नहर की सफाई नहीं होने से परेशान गांव सेहर, ढाणा और नांगल के दर्जनों किसानों ने मंगलवार को लोहारू स्थित नहर विभाग कार्यालय पहुंचकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम जेई सुधीर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, सफाई कराने और सिंचाई व पेयजल की डिग्गी भरवाने की मांग की।
किसानों ने जल्द समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में पिछले करीब छह माह से पानी नहीं आया है। फसलों को इस समय सिंचाई की सख्त जरूरत है। पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने का अंदेशा है। किसानों ने कहा कि समस्या को लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से नहर की सफाई भी नहीं हुई है। इसके कारण नहर में गंदगी और अवरोध जमा हैं जिससे पानी के प्रवाह में भी बाधा आ रही है। ज्ञापन में झुप्पा कैनाल में लगातार दो सप्ताह तक पर्याप्त पानी छोड़ने तथा पेयजल और सिंचाई की डिग्गी को तुरंत भरने की मांग की गई। किसान राजेश, मुकेश, चरण सिंह, रण सिंह और हरचंद ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं जेई सुधीर ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्या से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने जल्द समाधान का प्रयास करने की बात कही।