फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for robbing a vehicle driver of money

Bhiwani News: वाहन चालक से रुपये लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing a vehicle driver of money
हिसार। पुलिस ने वर्ष 2024 के वाहन चालक से रुपये लूटने के मामले में आरोपी भिवानी जिले के गांव दिनोद निवासी दीवान उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी और जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को कुंजलाल गार्डन निवासी अशोक सरदाना ने थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी कि वह अपने काम से जा रहा था।
विज्ञापन

गांव धान्सू से तलवंडी होते हुए जुगलान मार्ग पर लघुशंका के लिए रुका तभी एक सफेद रंग की कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उससे बरवाला जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके पास से लगभग 45 हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी से मिला सुराग :
पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा मौका तैयार किया और गवाहों के बयान दर्ज किए। टावर डंप का विश्लेषण कराने के साथ आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन उस समय कोई सुराग नहीं मिला। बाद में थाना आजादनगर में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपी दीवान उर्फ सुनील से पूछताछ की गई तो उसने वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर आरोपी को मामले में शामिल जांच किया और रिमांड पर लेकर घटनास्थल की निशानदेही करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed