फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees staged a protest demanding regularization and equal pay.

Bhiwani News: नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest demanding regularization and equal pay.
कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते सर्व कर्मचारी संघ पदा​धिकारी
भिवानी। नियमितीकरण, समान वेतन और अन्य सेवा लाभों की मांग के लिए मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कच्चे कर्मचारियों, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की तथा चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमेर सिंह आर्य ने की जबकि संचालन जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को बवानीखेड़ा ब्लॉक प्रधान चांदराम, भिवानी ब्लॉक प्रधान अशोक कुमार गोयत, तोशाम ब्लॉक प्रधान राजेश कुमार दुल्हेरी, सिवानी ब्लॉक प्रधान राजेश और बहल ब्लॉक प्रधान संजय श्योराण ने संबोधित किया। इसके अलावा किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देसवाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव रतन जिंदल, सीटू के सचिव अनिल तथा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान अजीत राठी ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के राज्य उपमहासचिव पवन शर्मा, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य उपप्रधान राजेश कुमार सांगवान और फायर ब्रिगेड प्रधान अजय श्योराण ने सरकार से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।
सीपीआई (एम) के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, कर्मचारी नेता मा. शेर सिंह और शिक्षा बोर्ड से अशोक पिलानिया ने कहा कि वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ हो रहे भेदभाव को अब समाप्त किया जाना चाहिए।

जिला प्रधान सुमेर सिंह आर्य और जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी ने कहा कि यदि सरकार न्यायालयों के आदेशों और अपनी नियमितीकरण नीतियों का सम्मान नहीं करती तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed