Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
electricity employees' strike in Bhiwani continued for fifth day; they warned of a blackout if their demands are not met
{"_id":"6a73093fe8f8aa31d409c3dd","slug":"video-electricity-employees-strike-in-bhiwani-continued-for-fifth-day-they-warned-of-a-blackout-if-their-demands-are-not-met-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी रही जारी, मांगें न मानने पर ब्लैक आउट की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन भी रही जारी, मांगें न मानने पर ब्लैक आउट की दी चेतावनी
अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी लगातार 5वें दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। बुधवार को सीनियर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सब-डिवीजन स्तर पर कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेशभर में पूर्ण ब्लैक आउट बिजली आपूर्ति ठप किया जाएगा, जिसकी सीधी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
बिजली के निजीकरण व एग्री डिस्कॉम का विरोध प्रदर्शन के दौरान सर्कल सेक्रेटरी मनोज ने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की राह पर चल रही है। नूंह और गुरुग्राम में किसी समानांतर निजी कंपनी को बिजली वितरण का काम सौंपने की तैयारी की जा रही है, जिसका कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं।
उन्होंने एग्री डिस्कॉम नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इसे किसानों के हित में बता रही है, लेकिन जिस व्यवस्था पर पहले ही लगभग 5,427 करोड़ का भारी कर्ज लादा जा रहा हो, वह किसानों या आम जनता का भला कैसे कर सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी का भी विरोध किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।