Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Municipal employees in Bhiwani submitted a memorandum to the secretary and announced a three-day strike from August 6 to 8.
{"_id":"6a73132fa36fbf824a0e3c75","slug":"video-municipal-employees-in-bhiwani-submitted-a-memorandum-to-the-secretary-and-announced-a-three-day-strike-from-august-6-to-8-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में नगरपालिका कर्मचारियों ने सचिव को सौंपा ज्ञापन, 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में नगरपालिका कर्मचारियों ने सचिव को सौंपा ज्ञापन, 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को नगरपालिका लोहारू के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगरपालिका सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव एवं जिला प्रधान शेर सिंह के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कच्चे, पक्के, ठेका प्रथा, सफाई, सीवर तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने सरकार से नगरपालिकाओं में कार्यरत कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने और कई दौर की वार्ता के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर 6, 7 और 8 अगस्त को हरियाणा की सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में कार्यरत कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सफाई व्यवस्था, सीवर संचालन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा अन्य नगरपालिका सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।