Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The 'Sant Shiromani Guru Ravidas Kalash Yatra', which originated in Varanasi, has reached Loharu in Bhiwani.
{"_id":"6a731328b9c076d2d60276f3","slug":"video-the-sant-shiromani-guru-ravidas-kalash-yatra-which-originated-in-varanasi-has-reached-loharu-in-bhiwani-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में वाराणसी से निकली संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश यात्रा का लोहारू पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में वाराणसी से निकली संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश यात्रा का लोहारू पहुंची
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पावन कलश यात्रा का बुधवार को लोहारू स्थित रविदास मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर परिसर में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने फूलमालाओं से कलश का अभिनंदन किया। इस दौरान भजन-कीर्तन, गुरु वंदना एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया। यह कलश यात्रा 29 जुलाई को वाराणसी से प्रारंभ हुई थी।
यात्रा विभिन्न राज्यों और शहरों से होती हुई 4 अगस्त को गुरुग्राम पहुंची, जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कलश यात्रा का स्वागत कर श्रद्धापूर्वक कलश ग्रहण किया। यात्रा का उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास के समता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
आयोजकों ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए उन्हें गुरु रविदास जी के आदर्शों एवं प्रेरणादायक विचारों से जोड़ने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।