{"_id":"6a731337b4f1168a490a8d95","slug":"video-sacred-soil-that-arrived-in-bhiwani-from-varanasi-was-welcomed-at-the-bamla-toll-plaza-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में वाराणसी से भिवानी पहुंची पावन मिट्टी का बामला टोल पर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में वाराणसी से भिवानी पहुंची पावन मिट्टी का बामला टोल पर किया स्वागत
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पवित्र मिट्टी बुधवार को भिवानी पहुंची। बावड़ी गेट स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में मिट्टी का पूर्ण श्रद्धा, विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ स्वागत, पूजन एवं कलश स्थापना की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी का भिवानी की धरा पर आगमन हम सभी के लिए अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गौरव का विषय है। संत रविदास ने अपने जीवन और दिव्य विचारों से संपूर्ण मानव जाति को समानता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया।
उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की असीम प्रेरणा देते हैं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके महान विचारों को अपने आचरण में आत्मसात करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सर्वमानव हित को सर्वोच्च स्थान दिया।
उनकी पावन जन्मस्थली की माटी का भिवानी पहुंचना एक अत्यंत भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण है। भाजपा जिला प्रभारी रेणू डाबला ने कहा कि संत रविदास का समरसता और समानता का दिव्य संदेश किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानव समाज को सत्य और सद्भाव का रास्ता दिखाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।