{"_id":"6ad504bee31caaed7c0dd1d9","slug":"accused-arrested-for-swindling-320-lakh-rupees-by-providing-a-fake-singapore-visa-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158891-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिंगापुर का फर्जी वीजा देकर 3.20 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिंगापुर का फर्जी वीजा देकर 3.20 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। सिंगापुर का वर्क वीजा और एयर टिकट दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को आरोपी संदीप कुमार निवासी मिथोली, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पकड़ा गया।
एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद रविवार को न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बवानीखेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अक्तूबर 2023 में संदीप कुमार ने उसे सिंगापुर भेजने और वर्क वीजा व एयर टिकट दिलाने का झांसा दिया। छह अक्तूबर को उसने आरोपी के कार्यालय में मूल दस्तावेज जमा कराए और प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 2,350 रुपये दिए।
आरोपी ने 10 अक्तूबर तक वीजा देने का आश्वासन दिया और वीजा स्वीकृत होने की बात कहकर अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस, एनईएफटी व ऑनलाइन ट्रांसफर से कुल 3.20 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने महिला को वीजा की पीडीएफ और एयर टिकट भी भेजी। सिंगापुर में वीजा की जांच कराने पर उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और वीजा फर्जी पाया गया। महिला ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर उसे धमकियां दीं। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भी दर्ज है धोखाधड़ी की प्राथमिकी
आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी धोखाधड़ी की एक प्राथमिकी दर्ज है जिसमें वह जेल में बंद था। रिमांड अवधि पूरी होने पर रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।