{"_id":"6ad5058a46e2c99b75086cbf","slug":"father-and-son-completed-a-21-kilometer-run-at-the-delhi-half-marathon-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158881-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिता-पुत्र ने दिल्ली हाफ मैराथन में पूरी की 21 किलोमीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिता-पुत्र ने दिल्ली हाफ मैराथन में पूरी की 21 किलोमीटर की दौड़
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन में विजेता खिलाड़ी।
भिवानी। सेक्टर-23 निवासी पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव और उनके इंजीनियर बेटे संजीव कुमार यादव ने दिल्ली हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर फिटनेस और अनुशासन की मिसाल पेश की। दोनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ पेस दर्ज किया।
41 हजार से अधिक धावकों की भागीदारी वाले इस आयोजन में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रमेश सोरन ने भी मैराथन पूरी की। पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव ने कहा कि बच्चों को उपदेश देने से बेहतर है कि माता-पिता स्वयं उनके सामने मिसाल बनें। बच्चे बड़ों की दिनचर्या, अनुशासन और समर्पण से अधिक सीखते हैं। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से कॅरिअर के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
श्रीपाल यादव पौधरोपण और पेड़ों के संरक्षण के लिए भी सक्रिय हैं। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया और निष्क्रिय जीवनशैली छोड़कर खेलकूद व व्यायाम अपनाने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।