{"_id":"6a04c9ddcb734f1913060acb","slug":"agent-arrested-for-cheating-people-of-rs-1-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151078-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी करने वाला एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विदेश भेजने के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी करने वाला एजेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। युवक को विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जिला अनुसंधान इकाई ने मंगलवार को आरोपी एजेंट अमन निवासी सूर्य नगर गली नंबर-16, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा जिला पुलिस को युवाओं को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत जिला अनुसंधान इकाई के निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया।
बड़वा निवासी योगेश ने सिवानी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि हिसार निवासी अमन ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर थाईलैंड में नौकरी लगवाने का वादा किया था। आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे कुल एक लाख रुपये लिए थे जिनमें 25,000 रुपये ऑनलाइन और 75,000 रुपये नकद दिए गए थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसे थाईलैंड भेजने के बजाय डंकी रूट के माध्यम से म्यांमार भेज दिया। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने उससे और अधिक रुपये की मांग की तथा जान से मारने की धमकियां दीं। बाद में शिकायतकर्ता दूतावास की सहायता से भारत वापस लौट आया। शिकायत के आधार पर सिवानी पुलिस थाने में आरोपी एजेंट के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी नवीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos