सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   At the threshold of hopes, the people's call... A plea to remove illegal encroachments and clean the drains before the monsoon

Bhiwani News: उम्मीदों की चौखट पर जनता की पुकार...अवैध कब्जे हटाने, मानसून से पहले नालों की सफाई की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
At the threshold of hopes, the people's call... A plea to remove illegal encroachments and clean the drains before the monsoon
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम अनिल कुमार ने नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न वार्डों के पार्षदों व नागरिकों ने सफाई, विकास और अतिक्रमण से जुड़ीं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

सीटीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, मानसून से पहले नालों की सफाई करने, स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच सुनिश्चित करने व विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में पार्षद कमलेश देवी ने लोहारू रोड की स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता की जांच, जयवीर रंगा ने वार्ड 14 में विकास कार्यों की अनदेखी, प्रदीप कौशिक ने रोहतक रोड से खाखी बाबा मंदिर तक बिछाई गई पाइपलाइन के निर्माण कार्य की जांच, अनिल कुमार ने सफाई व्यवस्था में सुधार, विनोद प्रजापति ने डाबर बूस्टर की मोटर ठीक करवाने व अतिरिक्त मोटर उपलब्ध करवाने और सरला ने मिनी बाईपास क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
Trending Videos

अस्तपाल के द्वार पर लगे चाैधरी बंसीलाल का चित्र
पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर चौधरी बंसीलाल का चित्र लगाने व तालू माइनर पर निर्मित पक्की नाली की गुणवत्ता की जांच की मांग की। विशाल ने अवैध कब्जा हटवाने, कृष्णा देवी ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, विद्या देवी ने लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलवाने, सत्यवान ने खरीफ फसल बीमा योजना का मुआवजा दिलवाने, ओम प्रकाश ने निजी अस्पताल द्वारा इलाज में लापरवाही के विरुद्ध कार्रवाई करवाने, मनोज ने पेयजल पाइपलाइन बिछवाने, कीर्ति नगर निवासी सुखवीर सिंह ने अवैध चबूतरा एवं पानी के टैंक हटवाने, गोकुलपुरा के ग्रामीणों ने नई जमाबंदी का कार्य सुचारू रूप से करवाने की समस्या सीटीएम के समक्ष रखी।


पार्क की सुधर और पेयजल लाइन बिछाने की मांगसुरेश सैनी ने रोहतक गेट से दादरी गेट तक मानसून से पहले नालों की सफाई करवाने, गैर सरकारी सदस्य केके ग्रोवर ने किरोड़ीमल पार्क में बेसहारा पशुओं द्वारा पेड़-पौधों को नुकसान से बचाव बारे, धनाना निवासी नीतू ने प्लॉट पर कब्जा दिलवाने, शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी रविंद्र ने पानी की लाइन बिछवाने और स्पीड ब्रेकर बनवाने, रमेश कुमार ने धनाना से बडेसरा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, कायला निवासी बालकिशन ने अवैध कब्जे हटवाने व जोहड़ की सफाई और मनीष ने शहर के वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई कराने की गुहार लगाई।
राजेश कुमार, दीपक, प्रवीन, कृष्ण कुमार, धर्मवीर, रोशनी, योगेश कौशिक और संजय कुमार ने फैमिली आईडी से संबंधित समस्याएं रखीं। सीटीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article