{"_id":"6a21bf501e283d32e303c3c5","slug":"nominations-for-the-padma-awards-invited-until-31st-july-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152061-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पद्म पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से पद्म पुरस्कार-2027 के लिए योग्य एवं विशिष्ट व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाए 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन नामांकन कर सकती हैं।
डीसी गुप्ता ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, उद्योग व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। भारत सरकार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा की हो।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और नागरिक स्वयं भी योग्य व्यक्तियों के नाम पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। विशेष रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार, वैज्ञानिक, किसान, हस्तशिल्पी, नवप्रवर्तक, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन विंडो 15 मार्च से खुल चुकी है और 31 जुलाई तक खुली रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos