{"_id":"6ae23cc22b2848554806ab31","slug":"attempted-murder-of-a-woman-by-running-a-tractor-over-her-in-a-field-one-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159350-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत में ट्रैक्टर चढ़ाकर महिला की हत्या का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत में ट्रैक्टर चढ़ाकर महिला की हत्या का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव झुंडावास में हमले में घायल पीड़ित परिवार के सदस्य।
कैरू। गांव झुंडावास में रविवार को खेत में काम कर रहे एक परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। हमले में इंद्रावती गंभीर रूप से घायल हो गईं जबकि उनके देवर और जेठ का भिवानी के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बलवान की शिकायत पर सोमवार को परिवार के ही ओमप्रकाश, प्रमोद, चंद्रमोहन, राजेश, अजीत, चंद्रकला और रोशनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामले में आरोपी चंद्रमोहन को 28 अक्तूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कारागार भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता बलवान ने बताया कि वह अपने भाई कृष्ण, चचेरे भाई जगबीर और भाभी इंद्रावती के साथ खेत में बिजाई कर रहा था। इसी दौरान ओमप्रकाश सात-आठ लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने पूर्व सरपंच सतवीर की पत्नी इंद्रावती को जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर से टक्कर मारी और उनके ऊपर टायर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
बलवान के अनुसार आरोपियों ने अन्य लोगों की तरफ भी ट्रैक्टर दौड़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। अजीत और उसके साथ आए लोगों ने डंडों से चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने खेत में रखे एल्युमिनियम के फव्वारा सेट पर भी बार-बार ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे नष्ट कर दिया।
पहले घर आकर दी थी जान से मारने की धमकी
मार्केट कमेटी जूई के सदस्य और गांव चंदावास के पूर्व सरपंच सतवीर सिंह ने बताया कि घायल इंद्रावती उनकी पत्नी हैं। उनके अनुसार आरोपी पहले उनके घर आए थे और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इसके बाद अचानक हमला कर दिया।
मामले के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि मामले में आरोपी चंद्रमोहन को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों के संबंध में जांच जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।