{"_id":"6ae23d0b81eb72cfac03d4ee","slug":"orders-issued-to-register-an-fir-in-a-bank-locker-case-and-on-a-complaint-filed-by-an-ex-serviceman-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159335-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बैंक लॉकर मामले और पूर्व सैनिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बैंक लॉकर मामले और पूर्व सैनिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों की शिकायत सुनत
भिवानी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में भारत नगर निवासी पूजा गौड़ और गांव चांग निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर विक्रम सिंह की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। बैठक में रखे 13 परिवादों में से 10 का मौके पर निपटारा किया गया।
बैठक में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, डीसी साहिल गुप्ता, एसपी मयंक मिश्रा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा और भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मौजूद रहे। मंत्री ने रोहतक गेट निवासी गोपाल कुमार की शिकायत पर बिजली निगम को मीटर की जांच कर बिल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्यानगर निवासी कश्मीर सिंह के मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। गुजरानी निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट पीजीआई में जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।
दादरी गेट निवासी भगवान दास कालिया के परिवाद पर हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईडीसी) के अधिकारी की गैर मौजूदगी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। जताई निवासी दलबीर की शिकायत पर यमुना जल सेवाएं मंडल को एक महीने में समस्या का समाधान करने को कहा। न्यू डीसी कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह व अन्य की शिकायत पर नगर परिषद को नोटिस जारी कर जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जूई कलां निवासी राजबीर की शिकायत पर बिजली निगम को बकाया बिल किश्तों में जमा करवाने की व्यवस्था कर राहत देने को कहा।
विज्ञापन
हनुमान गेट स्थित पिपलीवाली जोहड़ी निवासी विकास की शिकायत पर तीन दिन में सीवर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सांगा निवासी जितेंद्र और अन्य ग्रामीणों के परिवाद पर पंचायत विभाग ने समस्या का समाधान होने की जानकारी दी। हालुवास निवासी उदयवीर सिंह की शिकायत पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को नाला तुरंत बंद कर रास्ता खुलवाने को कहा। खरकड़ी रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी लोक कार्य एसोसिएशन की शिकायत पर सीवर लाइन की लीकेज एक महीने में ठीक करने के निर्देश दिए।
डिपो होल्डरों को कमीशन दिया, विशेष शिकायत पर होगी कार्रवाई : नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के गेस्ट टीचरों का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और वे जनहित में उचित कदम उठाएंगे। करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की चर्चाओं के बीच तकनीकी खामी के कारण प्रक्रिया धीमी पड़ने के सवाल पर उन्होंने यह बात कही। पिछली बैठक में डाक विभाग के कर्मचारी को निलंबित करने के आदेशों की पालना नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों को दोबारा कार्रवाई के निर्देश दिए।
पोस्ट ऑफिस मामले में सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ प्राथमिकी और निलंबन के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्रवाई की गई है। डिपो होल्डर एसोसिएशन की हड़ताल की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि अधिकांश डिपो होल्डरों को कमीशन दिया जा चुका है। यदि कोई विशेष मामला है तो उसकी जांच कर समाधान किया जाएगा।
जांच में उजागर हुई थी बैंक कर्मी की लापरवाही
भारत नगर निवासी पूजा गौड़ ने 15 जून को उपायुक्त को शिकायत देकर बताया था कि पति की मौत के बाद बैंक अधिकारियों ने उनका अधिकृत लॉकर उनके ससुर के नाम कर दिया जबकि उनकी सहमति नहीं ली गई थी। डीएसपी मुख्यालय की जांच में बैंक कर्मचारी की लापरवाही सामने आई थी। इस मामले में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
पड़ोसी की लापरवाही से मकान में आईं दरारें
गांव चांग निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर विक्रम सिंह ने मार्च 2021 में थल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद करीब 20 लाख रुपये खर्च कर जून 2025 में भिवानी में मकान बनाया था। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने समर्सिबल से उनके मकान की नींव को नुकसान पहुंचाया और उनके साथ लड़ाई-झगड़ा भी किया। पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद आरोपी ने उनकी नाली तोड़ दी जिससे पूरे मकान में दरारें आ गईं। इस मामले में भी पुलिस को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।