{"_id":"6ae23d62e6ac7d1888097b21","slug":"sub-health-centers-will-receive-electricity-supply-the-tosham-hisar-road-will-be-constructed-using-cement-concrete-cc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159322-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सब हेल्थ सेंटर को मिलगी बिजली आपूर्ति, तोशाम-हिसार मार्ग बनेगा सीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सब हेल्थ सेंटर को मिलगी बिजली आपूर्ति, तोशाम-हिसार मार्ग बनेगा सीसी
विज्ञापन
तोशाम। गांव खानक में डीसी साहिल गुप्ता ने सब हेल्थ सेंटर में टेस्टिंग मशीन चलाने के लिए तुरंत बिजली उपलब्ध करवाने और गांव से गुजरने वाले तोशाम-हिसार मार्ग को सीसी बनाने के निर्देश दिए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गलियों का निर्माण, खानक माइनर की सफाई, पर्याप्त पानी की उपलब्धता और बिजली के पोल लगवाने की मांग रखी। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करवाने, आवास सहायता और पेंशन दिलवाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनवाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों व ट्रकों पर कार्रवाई, अरावली पर्वत शृंखला के संरक्षण और सीएसआर के तहत मिलने वाली राशि गांव की सुविधाओं पर खर्च करने की मांग भी की।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं पर जवाब तलब कर निर्धारित समय में समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कम्यूनिटी सेंटर में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की जांच करवाने, पीएचसी के लिए दोबारा सर्वे कराने और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने का आश्वासन दिया। साथ ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने और खानक माइनर की सफाई के लिए जल्द कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए डीसी ने एमएसएमई के माध्यम से व्यवहार्यता के अनुरूप कुटीर उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की बात कही। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता और एसपी मयंक मिश्रा ने ग्रामीणों से युवाओं को नशे से दूर रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी जिला प्रशासन को तुरंत दें।
नशा मुक्ति केंद्र में पांच रुपये की ओपीडी पर्ची
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र की प्रभारी डॉ. नंदिनी लांबा ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल आदत नहीं बल्कि एक मानसिक बीमारी है और इसका इलाज संभव है। भिवानी के अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में ओपीडी नंबर 111 पर पांच रुपये की पर्ची बनती है और उपचार पर प्रतिदिन केवल दस रुपये खर्च होते हैं।
डॉ. लांबा ने बताया कि केंद्र में सभी दवाएं निशुल्क दी जाती हैं और मरीज की बीमारी से संबंधित जानकारी गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसडीएम संदीप कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, डीएसपी दलीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य और डीपीसी शिव कुमार तंवर मौजूद रहे।