फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxers sweating it out in Patiala for the Asian Games

Bhiwani News: एशियन गेम्स के लिए पटियाला में पसीना बहा रहे बॉक्सर

Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Boxers sweating it out in Patiala for the Asian Games
कोच नवीन शर्मा के साथ खेल  अभ्यास करती प्रिया घनघस।  - फोटो : 1
भिवानी। एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम में एक बार फिर हरियाणा के मुक्केबाजों की मजबूत मौजूदगी रहेगी। एशियाई चुनौती के लिए भारतीय टीम के 11 मुक्केबाज इन दिनों पटियाला में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

सितंबर में टीम जापान रवाना होगी जहां एशियन गेम्स से पहले प्रशिक्षण शिविर में मुक्केबाज तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। एशियन गेम्स की मुक्केबाजी स्पर्धाएं 19 सितंबर से शुरू होंगी। यह जानकारी महासचिव चौधरी प्रमोद कुमार युगल ने दी।
विज्ञापन

20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आइची-नागोया में होगा। एशिया के शीर्ष खिलाड़ी विभिन्न खेलों में पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। मुक्केबाजी भारतीय दल के प्रमुख पदक दावेदार खेलों में शामिल है। भारतीय बॉक्सिंग टीम में पुरुष और महिला वर्ग को मिलाकर 11 मुक्केबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में जदुमणि 55 किग्रा, सचिन सिवाच जूनियर 60 किग्रा, सुमित कुंडू 70 किग्रा, अंकुश पंघाल 80 किग्रा, कपिल पोखरिया 90 किग्रा और नरेंद्र बेरवाल 90 प्लस किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महिला वर्ग में साक्षी चौधरी ढांडा 51 किग्रा, प्रीति पवार 54 किग्रा, प्रिया घणघस 60 किग्रा, परवीन हुड्डा 65 किग्रा और लवलीना बोरगोहेन 75 किग्रा भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed