{"_id":"6a835ff2300136c0b60df8fc","slug":"complaint-regarding-encroachment-on-municipal-land-work-halted-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155594-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगरपालिका की जमीन पर कब्जे की शिकायत, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगरपालिका की जमीन पर कब्जे की शिकायत, काम रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवानीखेड़ा। शहर में नगरपालिका की करोड़ों रुपये की बेशकीमती भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच कस्बावासियों ने सोमवार को नगरपालिका सचिव और चेयरमैन सुंदर अत्री से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा।
कस्बावासियों का आरोप है कि सरकारी दस्तावेजों में नगरपालिका की मलकीयत वाली इस जमीन पर कब्जे की मंशा से कुछ लोग सीमेंट के पिलर खड़े कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद नगरपालिका सचिव ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया और जमीन को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि राजवीर तंवर, नरेंद्र, राजेश कुमार, सूरजभान, संदीप, मुकेश जोगी और मिट्ठू गुर्जर शामिल रहे। कस्बावासियों ने नगरपालिका की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए सचिव और नगर पालिका प्रधान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसकी प्रतियां मुख्यमंत्री हरियाणा, संबंधित मंत्री, जिला कलेक्टर और डीएमसी को भी भेजी गईं। कस्बावासियों ने सचिव से अतिक्रमण में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
वहीं नगरपालिका सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि नगरपालिका की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा और कब्जा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।