सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Burnt RCC panel in hospital, X-ray examination and e-treatment affected

Bhiwani News: अस्पताल में जला आरसीसी पैनल, एक्सरे जांच व ई-उपचार प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Burnt RCC panel in hospital, X-ray examination and e-treatment affected
विज्ञापन
भिवानी। शहर के चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में स्थित एक्सरे जांच केंद्र के पास वीरवार दोपहर करीब एक बजे के बाद अचानक धमाके के साथ 100 एम्पियर क्षमता वाले आरसीसी पैनल में आग लग गई। हालांकि, आग पर 10 मिनट में काबू पाया गया। लेकिन घटना के समय वहां मरीज व स्टाफ सहित 60 से 70 लोग मौजूद थे।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रोहित, रविंद्र व मनोज ने बताया कि वे सीटी स्कैन करवाने के लिए यहां आए थे। इस दौरान एक्सरे कक्ष के बाहर भीड़ लगी हुई थी। लगभग 50 से 60 मरीज एक्सरे केंद्र के बाहर खड़े थे और सभी अपने काम-काम में व्यस्त थे। इसके बाद अचानक से धमाका हुआ और गैलरी में धुंआ उठने लगा। इसी दौरान सभी मरीज वहां से भागने लगे और एक्सरे गैलरी से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौके पर ही तुरंत अस्पताल प्रशासन से दो व्यक्ति आए और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने लग गए। लगभग 10 मिनट के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इसके बाद एक्सरे जांच बंद हो गई और मरीजों को बिना जांच करवाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

इस बारे में एफएसओ फायर सेफ्टी ऑफिसर सुधीर ढाका ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर ही मौजूद थे। गर्मी में बिजली खपत का लोड बढ़ने के कारण 100 एम्पियर क्षमता का आरसीसी पैनल अचानक से शॉर्ट सर्किट हो गया। उन्होंने तुरंत अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया।

पैनल जलने से एक्सरे जांच, खून जांच केंद्र हुई प्रभावित
पैनल जलने के कारण अस्पताल में एक्सरे जांच केंद्र व खून जांच केंद्र पर ई-उपचार सेवाएं बंद हो गई। मौके पर मौजूद संवाददाता ने खून जांच केंद्र पर पता किया तो पता चला कि शॉर्ट-शर्किट के कारण ई-उपचार सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। जांच मशीनें तो चल रही हैं। लेकिन उन्हें ऑनलाइन करने के लिए ई-उपचार सेवा बंद हो गई है।

पैनल ठीक होने में लगेगा समय
संवाददाता को मौके पर ही मौजूद बिजली तकनीशियन ने बताया कि पैनल जल चुका है। इसे बदलने में चार से पांच दिन तक का समय लग सकता है। उन्होंने बताया की पैनल ठीक होने तक एक्सरे के लिए अन्य विकल्प बना कर जांच शुरू करनी पड़ेगी। इस पैनल से एक्सरे मशीन नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed