{"_id":"6a0feac120a5f6905b0bb03f","slug":"erickshaw-and-car-collide-in-bhiwani-woman-dies-in-accident-mother-of-two-passes-away-at-hospital-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में ई-रिक्शा व कार की टक्कर: हादसे में महिला की मौत, दो बच्चों की मां थी मृतका; अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में ई-रिक्शा व कार की टक्कर: हादसे में महिला की मौत, दो बच्चों की मां थी मृतका; अस्पताल में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सर्कूलर रोड हनुमान गेट के समीप वीरवार देर शाम पतराम गेट निवासी 40 वर्षीय निशा अपने घर से ई रिक्शा में बैठकर किसी काम से जा रही थी कि इसी दौरान कार से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा पलटने से निशा के सिर में गंभीर चोटें आई।
अस्पताल में पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भिवानी में सर्कूलर रोड हनुमान गेट के समीप कार और ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला 40 वर्षीय निशा दो बच्चों की मां और पतराम गेट क्षेत्र की रहने वाली थी। हादसा वीरवार देर शाम का है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे सर्कूलर रोड हनुमान गेट के समीप वीरवार देर शाम पतराम गेट निवासी 40 वर्षीय निशा अपने घर से ई रिक्शा में बैठकर किसी काम से जा रही थी कि इसी दौरान कार से टक्कर हो गई। ई रिक्शा पलटने से निशा के सिर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे तत्काल प्रभाव से जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी उधम सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।