सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU's second and fourth semester exams for PG courses will begin in May.

Bhiwani News: मई माह में शुरू होंगी सीबीएलयू के पीजी कोर्सों के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
CBLU's second and fourth semester exams for PG courses will begin in May.
गांव प्रेमनगर में ​स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का भवन।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं मई माह में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने डेटशीट जारी कर दी है जिसके अनुसार चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मई से और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से आयोजित की जाएंगी।
Trending Videos

विश्वविद्यालय के अनुसार अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी जबकि कुछ विषयों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में भी आयोजित करवाई जाएंगी। परीक्षाएं भिवानी और चरखी दादरी जिले के विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 65 महाविद्यालयों में आयोजित होंगी। फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कोर्सों की प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दूसरे सेमेस्टर में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, सोशल वर्क, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बोटनी, माइक्रोबायोलॉजी, साइकोलॉजी, एम फार्मेसी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, ज्योग्राफी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं होंगी।
वहीं चौथे सेमेस्टर में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, सोशियोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग, अर्थशास्त्र, एमबीए, एमकॉम, एमपीईएस, एमजेएमसी, एमएसडब्ल्यू, एमएससी योगा, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बोटनी, साइकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित और ज्योग्राफी विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेंगी, जबकि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 मई से शुरू होकर 26 मई तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed