फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Children displayed their talent in the Children's Festival competitions.

Bhiwani News: बाल महोत्सव की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent in the Children's Festival competitions.
बाल भवन स्कूल में मेहंदी लगातीं छात्राएं।
भिवानी। बाल महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, दीया-कैंडल सजावट, थाली पूजन-कलश सजावट, स्केचिंग, फन गेम्स, अंग्रेजी-हिंदी हस्तलेखन और मेहंदी स्पर्धाओं में बच्चों ने स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

क्ले मॉडलिंग के पहले समूह में योवेन प्रथम, योवान द्वितीय और तेजस तृतीय रहे। दूसरे समूह में कृष्णन लांगथासा प्रथम, दृष्टि वाधवा द्वितीय और जीविका तृतीय रहीं। कार्ड मेकिंग में सक्षम प्रथम, गर्व द्वितीय और रिद्धि तृतीय रहे। दीया-कैंडल सजावट में काव्यांश प्रथम, हिमानी द्वितीय और वंदना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

थाली पूजन-कलश सजावट के तीसरे समूह में सिमरन प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। चौथे समूह में कामाक्षी प्रथम, आध्या परमार द्वितीय और सोहानी तृतीय रहीं। स्केचिंग के दूसरे समूह में सूर्यांश प्रथम, बेबी तन्वी द्वितीय और तेजस्विनी तृतीय रहीं। तीसरे समूह में सृष्टि प्रथम, दीपांशी द्वितीय और उर्मिला तृतीय रहीं। चौथे समूह में दीपांशु प्रथम, परमेश द्वितीय और जित्येन कौशिक तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फन गेम्स में लड़कों के वर्ग में हर्ष प्रथम, प्रीत द्वितीय और सागर तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में फलक प्रथम, अंशिका द्वितीय और गुंजन तृतीय रहीं। अंग्रेजी हस्तलेखन के पहले समूह में मानसवी प्रथम, यक्ष द्वितीय और गर्व तृतीय रहे। दूसरे समूह में जानवी प्रथम, देविका द्वितीय और भूविका तृतीय रहीं।

हिंदी हस्तलेखन के पहले समूह में हंशिका प्रथम, वामिका द्वितीय और विवान तृतीय रहे। दूसरे समूह में अंशिका प्रथम, तनिष्का द्वितीय और भाविका शर्मा तृतीय रहीं। मेहंदी के तीसरे समूह में रिया प्रथम रहीं, जबकि गुंजन ने द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। चौथे समूह में महिमा प्रथम, तन्नू द्वितीय और तुलसी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed