{"_id":"6a6e4a9ff3d9bd54880afeff","slug":"claims-and-objections-regarding-the-voter-list-can-be-filed-at-the-sir-until-august-30-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154751-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसआईआर में 30 अगस्त तक मतदाता सूची पर दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियांं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसआईआर में 30 अगस्त तक मतदाता सूची पर दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियांं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों पर दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र नागरिक 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या नाम हटवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि एक जुलाई को आधार तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की जांच और संशोधन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने और अन्य आवश्यक कार्यों का अवसर दिया जा रहा है।
प्रारंभिक प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7,97,124 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 4,23,709 पुरुष, 3,73,408 महिला और 7 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 941 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या के अनुसार लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,95,034 मतदाता हैं। इनमें 1,03,263 पुरुष, 91,769 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,96,905 मतदाता हैं। इनमें 1,03,827 पुरुष, 93,075 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
तोशाम विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,09,179 मतदाता हैं। इनमें 1,11,441 पुरुष, 97,737 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। बवानीखेड़ा (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,96,006 मतदाता हैं। इनमें 1,05,178 पुरुष, 90,827 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता दर्ज है।
जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7 और किसी प्रकार के संशोधन के लिए प्रपत्र-8 भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध निपटारा किया जाए।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत जिन नागरिकों की आयु एक जुलाई 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए निर्वाचन हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।