Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani Immersed in Devotion to Shiva: *Gangajalabhishek* Performed at Jogiwala Shiva Temple on the First Monday of Shravan
{"_id":"6a706da671a95ea3be091de4","slug":"video-bhiwani-immersed-in-devotion-to-shiva-gangajalabhishek-performed-at-jogiwala-shiva-temple-on-the-first-monday-of-shravan-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी शिवमय: श्रावण के पहले सोमवार पर जोगीवाला शिव मंदिर में गंगाजलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी शिवमय: श्रावण के पहले सोमवार पर जोगीवाला शिव मंदिर में गंगाजलाभिषेक
भिवानी। श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर छोटी काशी भिवानी भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आई। शहर के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, भांग और धतूरे से विधिवत अभिषेक एवं पूजन कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।
शहर के प्रसिद्ध जोगीवाला शिव मंदिर धाम में प्रातः 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो देर रात तक लगातार जारी रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण बना दिया।
जोगीवाला शिव मंदिर धाम के महंत वेदनाथ महाराज ने बताया कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने लोककल्याण के लिए अपने कंठ में धारण किया था। विष की उष्णता को शांत करने के लिए देवी-देवताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तभी से श्रावण मास में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि गंगाजल के साथ दूध, दही, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा विश्व में सुख, शांति और मंगल की कामना की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।