{"_id":"69eaf275092ccf4e980a4db9","slug":"jjp-leader-digvijay-chautala-alleges-police-pursued-us-in-bhiwani-as-well-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय चौटाला का आरोप: भिवानी में भी पुलिस ने किया पीछा, 27 अप्रैल को हिसार में करेंगे छात्र न्याय महापंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिग्विजय चौटाला का आरोप: भिवानी में भी पुलिस ने किया पीछा, 27 अप्रैल को हिसार में करेंगे छात्र न्याय महापंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात थी और भाजपा के खिलाफ वे मिलकर खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू के किसान नेता राकेश टिकैत की सलाह पर वे अपने गांव को एकजुट करेंगे।
दिग्विजय चौटाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिसार में जीजेयू प्रकरण को लेकर तापमान के साथ ही सियासी पारा भी चढ़ गया है। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि वीरवार को भिवानी में भी बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से पुलिस ने उनका पीछा किया। वहीं, दिग्विजय ने कहा कि हिसार से आर-पार की लड़ाई शुरू होगी। आंदोलन को सफल बनाने के लिए वे गांव, परिवार, पंचायतों, खापों व किसान संगठनों का समर्थन लेंगे।
Trending Videos
चौधरी देवीलाल सदन में दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिसार में 27 अप्रैल को छात्र महापंचायत को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। हिसार में एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबी लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कुर्सी को हिलाने और सबक सिखाने के लिए वे संगठित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी के जांच करवाने के बयान पर उन्होंने कहा कि दो गमले टूटने पर एफआईआर हो गई लेकिन बंदूक दिखाने पर अब तक एफआईआर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री का आदर करते हैं लेकिन उन्हें पानी की गहराई मापने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि आधी रात को छात्रों को उठाने वाली टीम को लीड करने वाला डीएसपी एसआईटी का हेड कैसे हो सकता है। ऐसे में न्याय कैसे होगा। दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि भिवानी आते समय बिना नंबर की बोलेरो ने उनका पीछा किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसपी भिवानी को फोन पर शिकायत की गई है। उनके अनुसार पुलिस की बिना नंबर और काले शीशे वाली गाड़ी थी और जब वे वीडियो बनाने लगे तो वह बामला गांव में घुस गई।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात थी और भाजपा के खिलाफ वे मिलकर खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू के किसान नेता राकेश टिकैत की सलाह पर वे अपने गांव को एकजुट करेंगे। खापों, पंचायतों और किसान संगठनों के पास जाएंगे और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए समर्थन मांगेंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार एक है और आदित्य व सुनैना सहित परिवार के मुखिया रणजीत चौटाला ने भी हिसार घटना को गलत बताया है।
उन्होंने कहा कि गांव को इकट्ठा करेंगे तो वे अपने सभी चाचा (अभय) और ताऊओं को भी बुलाएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, कृष्ण बजीना, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक, राजवीर तालू, जगदीश धनाना, ऋषिपाल फोगाट, अजमेर सरपंच, देवेंद्र नकीपुर, सुलोचना पोटलिया, कृष्ण वर्मा और जरनैल सिंह मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X