{"_id":"69ea7f55ef974804a1032421","slug":"money-dispute-claims-life-of-16-year-old-youth-in-karhi-khargone-news-c-1-1-noi1457-4203757-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: करही में रुपये के विवाद ने ली किशोर युवक की जान, मौत के बाद भड़की हिंसा; घर-दुकान में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: करही में रुपये के विवाद ने ली किशोर युवक की जान, मौत के बाद भड़की हिंसा; घर-दुकान में लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार
खरगोन के करही क्षेत्र में पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर और दुकान में आग लगा दी।
आरोपी के घर-दुकान में लगाई आग।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खरगोन के करही थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया, जिसमें 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आक्रोशित लोगों ने आरोपी पक्ष के घर और दुकान में आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाडल्या रोड स्थित एक निजी गैराज पर काम करने वाले 16 वर्षीय किशोर का करही निवासी एक युवक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
माहौल तनावपूर्ण चल रहा
घायल अवस्था में युवक को करही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी पक्ष के घर और दुकान में आगजनी कर दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पुलिस अधीक्षक रवींद्र का बयान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।
ये भी पढ़ें- Singrauli News: हत्या के दो गंभीर प्रकरणों में आरोपियों को आजीवन कारावास, जानें खौफनाक वारदात की पूरी कहानी
शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
इस संबंध में खरगोन पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपुष्ट एवं भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करने का अनुरोध किया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने, भ्रामक सूचना अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल क्षेत्र में पूर्ण रूप से तैनात है एवं स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X