सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Teenager hid in store after being scolded, family searched for her all day

Hamirpur (Himachal) News: डांटा तो स्टोर में छिप गई किशोरी, दिनभर तलाशते रहे परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 24 Apr 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। क्षेत्र में वीरवार को एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने की सूचना से दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुट गए लेकिन शाम को वह घर के स्टोर रूम में सुरक्षित मिल गई।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार किशोरी स्कूल नहीं जाना चाहती थी। इस पर परिजनों ने उसे डांटा, जिससे आहत होकर वह घर के स्टोर में जाकर सो गई। सुबह 9 बजे उसकी मां धार्मिक संस्थान में काम पर चली गईं, जबकि घर पर ताई मौजूद थी। कुछ देर बाद आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो खोजबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सोशल मीडिया पर सूचना साझा कर दी, जिसके बाद मामला तेजी से फैल गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। परिजन पूरे दिन आसपास के इलाकों में बच्ची को ढूंढते रहे।
इसी दौरान स्टोर रूम के अंदर से आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर किशोरी अंदर सुरक्षित मिली। वह अंदर सो गई थी और दरवाजा बाहर से बंद हो जाने के कारण बाहर नहीं आ सकी। किशोरी के मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed