सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pre-primary education will start in five more schools

Hamirpur (Himachal) News: पांच और स्कूलों में शुरू होगी प्री-प्राइमरी की पढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 24 Apr 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के पांच और प्राथमिक स्कूलों में जल्द ही प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर ने चयनित स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद इन स्कूलों में तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के दाखिले शुरू किए जाएंगे।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार छह शिक्षा खंडों में से पांच स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें तीन स्कूलों में 10-10, एक में छह और एक में सात नौनिहाल पहले से ही प्री-प्राइमरी के लिए चिह्नित हैं। प्री-प्राइमरी कक्षाओं में बच्चों को समग्र शिक्षा, निपुण भारत मिशन और अन्य कार्यक्रमों के तहत खेल-खेल में पढ़ाई करवाई जाएगी, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जिले के 402 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन स्कूलों को भवन, भोजन और शिक्षण सामग्री के लिए अलग से बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके। उधर, जिला समन्वयक प्री-प्राइमरी भवानी सिंह ने बताया कि सूची निदेशालय को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही इन स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

इन स्कूलों में चलेंगी कक्षाएं

चयनित स्कूलों में शिक्षा खंड नादौन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धनियाल और चौकी, हमीरपुर के बलेटा, बिझड़ी के देसन कोहडरा और बटलोहू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed