सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Day care center ready for cancer patients in Civil Hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Day care center ready for cancer patients in Civil Hospital
जिला नागरिक अस्पताल में ​बनाया गया कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर ।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर बन कर तैयार हो चुका है। अब जिले के मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा के लिए रोहतक पीजीआई तक सफर तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्रत्येक जिले में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर खोलने की तैयारी की है इसी क्रम में भिवानी में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
Trending Videos

डे केयर सेंटर के लिए वार्ड नंबर 10 का चयन किया गया है। इस स्पेशल वार्ड में तीन कमरों के अंदर छह बेड कैंसर मरीजों के लिए तैयार किए गए हैं। सेंटर का शुभारंभ विश्व कैंसर दिवस बुधवार को होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई के चिकित्सकों ने किया निरीक्षण
नागरिक अस्पताल में बनाए गए डे केयर सेंटर का निरीक्षण मंगलवार को रोहतक पीजीआई के कैंसर विभाग से पहुंचे डॉ. अभिषेक सोनी और डॉ. सुधीर अत्री ने किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य, प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान, नोडल अधिकारी डॉ. संजय, डॉ. राकेश खटक, नर्सिंग ऑफिसर सरला, पूजा और वर्षा उपस्थित रहे।

प्रशिक्षित चिकित्सक देंगे सेवाएं
जिले के डे केयर सेंटर पर सेवाएं देने वाले दो चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण पूरी होने के बाद ये चिकित्सक सेंटर पर मरीजों को कीमोथैरेपी और आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता प्रदान करेंगे। सेंटर में पीजीआई स्तर पर चल रहे जिले के कैंसर मरीजों को रेफर किया जाएगा, ताकि उन्हें अपने जिले में ही कीमोथैरेपी जैसी सुविधाएं मिल सकें।


जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर बन कर तैयार है। अब जिले के मरीज इसका फायदा उठा सकेंगे। पीजीआई में चल रहे जिले के कैंसर मरीजों को अब जिले में ही कीमोथैरेपी की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सेंटर वार्ड नंबर 10 में छह बेड के साथ स्थापित किया गया है। - डॉ. बलवान, प्रभारी नागरिक अस्पताल, भिवानी।


स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर की स्थापना की गई है। जिले के कैंसर मरीज अब जिले में ही कीमोथैरेपी जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed