फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Deadline for uploading annual exam marks for classes 9 and 11 extended to July 24.

Bhiwani News: 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Deadline for uploading annual exam marks for classes 9 and 11 extended to July 24.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालय 24 जुलाई तक अंक अपलोड कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि सात जुलाई निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

बोर्ड से संबद्धता प्राप्त जिन विद्यालयों ने अभी तक 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं वे अब 24 जुलाई तक यह कार्य पूरा कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक का उपयोग करना होगा। विद्यालयों को अपने पहचान पत्र और कूटशब्द (आईडी/पासवर्ड) से प्रवेश (लॉगिन) करके अंक अपलोड करने होंगे। यह प्रक्रिया समय पर पूरी करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक अपलोड नहीं करने पर वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि तक छात्र-छात्राओं के अंक अपलोड नहीं करता है तो ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की आगामी वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी तकनीकी कठिनाई के लिए विद्यालय दूरभाष नंबर 01664-254300, 254302 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा विद्यालयों को किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed