फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewellery worth lakhs stolen from the home of an Air Force officer and his brother.

Bhiwani News: वायु सेना अधिकारी व उनके भाई के घर से लाखों के आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen from the home of an Air Force officer and his brother.
बहल। कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित एक वायु सेना अधिकारी के घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोरों ने अधिकारी के बड़े भाई के घर को भी निशाना बनाया। यह घटना तब सामने आई जब परिवार के सदस्य ड्यूटी और अन्य काम से बाहर जाने के बाद वापस लौटे।
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना में मास्टर वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत गोपीचंद ने बहल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका और उनके बड़े भाई हवासिंह का मकान एक साथ है। 20 अप्रैल को गोपीचंद अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गांधी नगर चले गए थे। वहीं उनके भाई का परिवार भी जयपुर गया हुआ था। परिवार के सदस्यों के वापस लौटने पर दोनों मकानों के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। गोपीचंद ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे।
विज्ञापन


चोरी हुए सामान का विवरण
गोपीचंद के परिजनों ने बताया कि उनके घर की अलमारी से करीब आधा किलो चांदी की एक कड़ी और दो सोने की अंगूठियां चोरी हुई हैं। वहीं उनके भाई हवासिंह के घर की अलमारी से 25 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। बहल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed