फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Class 12 examination will be held on July 9, and the Class 10 examination on July 10, at 95 centers across the state.

Bhiwani News: प्रदेश भर के 95 केंद्रों पर 9 जुलाई को 12वीं व 10 जुलाई को होगी दसवीं की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Class 12 examination will be held on July 9, and the Class 10 examination on July 10, at 95 centers across the state.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 9 जुलाई को 12वीं और 10 जुलाई से 18 जुलाई तक 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। प्रदेशभर के 95 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार विषय की एक दिवसीय परीक्षा 9 जुलाई को होगी। इसमें लगभग 24,888 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें 15,676 छात्र और 9,212 छात्राएं हैं। सेकेंडरी कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में लगभग 25,979 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे जिनमें 16,269 छात्र और 9,710 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए किए विशेष इंतजाम
परीक्षा के सफल संचालन और पवित्रता बनाए रखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने 22 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान धारा-163 लागू रहेगी। परीक्षा वाले दिन सभी परीक्षा केंद्र भवनों के आसपास 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए निर्देश
सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट करें। आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किए गए रंगीन फोटो को प्रवेश-पत्र पर चिपकाकर किसी सरकारी या गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य, मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र और मूल आईडी कार्ड/आधार कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed