सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Digital house census to begin May 1st; officials trained

Bhiwani News: एक मई से शुरू होगी मकानों की डिजिटल गणना, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Digital house census to begin May 1st; officials trained
लघु सचिवालय में आयोजित जनगणन बैठक में मौजूद अ​धिकारी। 
विज्ञापन
भिवानी। डिजिटल जनगणना-2027 के तहत मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना एक मई से शुरू होगी। इसी को लेकर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें डेटा संग्रह प्रक्रिया को सुचारू और सटीक बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
Trending Videos

कार्यशाला में जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रह की विधियों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग तथा सीएमएमएस पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जनगणना विभाग चंडीगढ़ से सहायक निदेशक ओमप्रकाश, जिला जनगणना समन्वयक सनी बल्हारा व नीरज तथा जिला मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने बताया कि यह जनगणना स्वतंत्र भारत की आठवीं और कुल 16वीं जनगणना है। उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार जनगणना 2027 डिजिटल मोड में दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण एवं मकानों की गणना एक मई से की जाएगी जबकि दूसरे चरण में लोगों की गणना सितंबर में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रतिभागियों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई ताकि वे अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तोशाम के एसडीएम प्रदीप अहलावत, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, तहसीलदार जयबीर सिंह, नायब तहसीलदार तोशाम अशोक कुमार, ईओ राजाराम तथा सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी रणबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed