सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Raid conducted in Dhigawa Mandi on complaint of fake ghee, two samples taken

Bhiwani News: नकली घी की शिकायत पर ढिगावा मंडी में मारा छापा, दो सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted in Dhigawa Mandi on complaint of fake ghee, two samples taken
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। बाजार में नकली घी बेचे जाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को ढिगावा मंडी बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से नोवा और बाल माधव ब्रांड के घी के दो सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए।
Trending Videos

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ढिगावा मंडी स्थित एक दुकान पर नामी ब्रांड का नकली घी बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने दुकान पर छापा मारा, इस दौरान दुकान मालिक मौके पर मौजूद मिला। जांच के दौरान दुकान से दो प्रकार के घी के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मंडी बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इन दिनों विवाह-शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में मिठाई और पकवान बनाने के लिए घी, दूध और मावा की मांग भी काफी बढ़ जाती है। इसी दौरान कुछ मुनाफाखोर लोग अपने लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए नकली घी, दूध और मावा भी असली उत्पादों की आड़ में बाजार में खपा देते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि दुकान से नोवा और बाल माधव ब्रांड के घी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि जांच में सैंपल फेल पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed