फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dumping yard locked for 8 days; garbage scattered at collection points

Bhiwani News: डंपिंग यार्ड पर 8 दिन से ताला, कचरा प्वाइंटों पर फैला कूड़ा

Tue, 18 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dumping yard locked for 8 days; garbage scattered at collection points
सर्कुलर रोड कृष्णा कॉलोनी शौचालय के बाहर फैला कूड़ा।  - फोटो : 1
भिवानी। शहर के दादरी गेट स्थित डंपिंग यार्ड पर पिछले आठ दिन से ताला लटका होने के कारण कचरा प्वाइंटों से 200 मीटर की परिधि तक कूड़ा फैल गया है। शहर में करीब 1800 टन कचरा जमा होने से कई मुख्य मार्गों पर कूड़े के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

इस कारण बदबू और प्रदूषण बढ़ रहा है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर हैं और पिछले आठ दिन से कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारी भी काम बंद कर हड़ताल पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से कूड़ा उठान की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर सरकार के साथ दो बार हुई वार्ता विफल रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त दोपहर 12 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि में भी सरकार नहीं चेती तो हड़ताल आगे जारी रहेगी। नगर परिषद की हड़ताल के कारण लोहारू, बवानीखेड़ा और भिवानी में लगातार कूड़ा फैलने से स्थिति बिगड़ रही है। कस्बे और शहर कूड़े के ढेर में बदल चुके हैं और चारों तरफ बदबू का आलम है।
भिवानी, बवानीखेड़ा और लोहारू में 550 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर : नगर परिषद के भिवानी, बवानीखेड़ा और लोहारू में करीब 550 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनके समर्थन में दमकल कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं।

अग्निशमन केंद्रों पर दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के विकल्प के तौर पर रोडवेज के चालक और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के विकल्प में कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed