फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extended Khelo India Scheme worth 36,441 crore gets approval.

Bhiwani News: 36,441 करोड़ रुपये की विस्तारित खेलो इंडिया योजना को मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Extended Khelo India Scheme worth 36,441 crore gets approval.
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026-27 से 2030-31 तक के लिए 36,441 करोड़ रुपये के संयुक्त परिव्यय वाली विस्तारित खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) भिवानी के उपनिदेशक दीपक पंत ने इसे स्वतंत्रता के बाद देश का सबसे महत्वाकांक्षी खेल विकास कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश के युवाओं की खेलों के प्रति आकांक्षाओं को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

स्वीकृत परिव्यय पिछली खेलो इंडिया योजना की तुलना में लगभग आठ गुना अधिक है जो खेलों को युवा विकास, राष्ट्र निर्माण और भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक पंत ने बताया कि विस्तारित योजना के तहत राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र, भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया मान्यता प्राप्त अकादमियां, खेलो इंडिया केंद्र तथा सशस्त्र बलों की युवा खेल कंपनियों को एकीकृत कर राष्ट्रव्यापी खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्कूल खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल और खेलो इंडिया उत्कृष्ट विद्यालय नाम से दो नई पहल भी शुरू की गई हैं।

पुनर्गठित खेलो इंडिया योजना भारत के खेल भविष्य के सबसे बड़े निवेशों में से एक है।यह केवल खेल कार्यक्रम नहीं बल्कि युवा भारतीयों को अवसर, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता से सशक्त बनाने का राष्ट्रीय मिशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed