{"_id":"6a55454b4cb4f202f70131fd","slug":"farmer-drowns-in-water-tank-after-slipping-dies-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153853-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पैर फिसलने से पानी की डिग्गी में डूबा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पैर फिसलने से पानी की डिग्गी में डूबा किसान, मौत
Tue, 14 Jul 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। जिले के पिंजोखरा गांव में एक किसान की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था और खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों ने पानी के टैंक में किसान का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शव को टैंक से बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
गांव पिंजोखरा निवासी सतपाल सोमवार को खेत में किसी काम से गया था। इसी दौरान पानी के टैंक के पास उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में गिर गया। सतपाल को तैरना नहीं आता था। इस कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। कुछ समय बाद खेत की ओर गए लोगों ने उसे टैंक में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक सतपाल के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सुनील के बयान दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।