फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha's father to meet the CBI today along with committee members.

Bhiwani News: कमेटी सदस्यों के साथ सीबीआई से आज मिलेंगे मनीषा के पिता

Tue, 14 Jul 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Manisha's father to meet the CBI today along with committee members.
मनीषा मौत मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलने जाते पिता संजय व किसान यूनियन के पदा​धिकारी। 
ढिगावामंडी। ढाणी लक्ष्मण निवासी निजी स्कूल शिक्षिका मनीषा मौत मामले में परिजनों को आखिरकार सीबीआई से सीधी बातचीत का मौका मिल गया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से सोमवार को मुलाकात के बाद मृतका के पिता संजय कुमार को मंगलवार 14 जुलाई को सीबीआई जांच कमेटी से मिलने का समय मिल गया है।
विज्ञापन

मृतक मनीषा के पिता संजय कुमार और भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कमेटी के सदस्य मेवा सिंह आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के हस्तक्षेप के बाद यह समय तय हुआ है। वे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीबीआई अधिकारियों से दिल्ली में मिलेंगे और अब तक मनीषा मौत मामले की जांच की प्रगति व खुलासे की मांग रखेंगे।
विज्ञापन

10 महीने बाद मिली तारीख
गौरतलब है कि मनीषा की मौत को 10 महीने से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन सीबीआई जांच का कोई ठोस खुलासा सामने नहीं आया है। इससे पहले जून में रोक, 10-11 जुलाई का आश्वासन और सीबीआई अधिकारियों द्वारा फोन ही नहीं आया कहने के बाद मामला उलझा हुआ था। अब 14 जुलाई की मुलाकात को परिजन न्याय की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं। संजय कुमार का कहना है कि वे कमेटी के सामने पूरा घटनाक्रम रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में कब तक होगा खुलासा
दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात के दौरान मनीषा के पिता संजय सीबीआई से अपने सवालों का जवाब जानेंगे वहीं उसे यह भी पता लगेगा कि आखिर कब तक जांच पूरी होगी और इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीबीआई से जांच रिपोर्ट की प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद भी इसे गोपनीय रखेंगे।

ये रहेंगे प्रतिनिधि मंडल में शामिल
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पांच लोगों में मनीषा के पिता संजय, सुरेश कोथ, मेवासिंह आर्य, पूर्व सरपंच शंभुराम और महाबीर शामिल हैं। परिजनों और सामाजिक संगठनों को उम्मीद है कि इस बार सीबीआई की ओर से जांच की स्थिति और आगे की समय सीमा को लेकर स्पष्ट जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed